फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग इतनी भीषण थी कि धमाके उठ रहे थे। इस बीच एक भवन की छत पर भरभराकर जमीन पर गिर गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख आसपास के लोग भी दहशत में आ गए और घरों की छतों पर आ गए। आग से दफ्तर, गोदाम, तेल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग से करीब तीन से चार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।