फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले ये काम करने की कोशिश में थे रोहित शेखर तिवारी, हो जाता तो बच सकती थी जान...

Fri, 19 Jul 2019 05:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड के पूर्व सीएम दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अपूर्वा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं रोहित का एक वीडियो भी सामने आया है। लेकिन मौत से पहले रोहित कुछ ऐसा करने की कोशिश में थे जिससे शायद उनकी जान बच सकती थी। 
विज्ञापन

2 of 5
16 अप्रैल 2019 को दिल्ली स्थित रोहित के आवास पर अचानक उनकी मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने अपनी भाभी को सुबह करीब सवा चार बजे फोन किया था। लेकिन वह भी किसी कारण से फोन नहीं उठा पाईं।
विज्ञापन

3 of 5
वहीं उन्होंने मौत से तीन दिन पहले ही अपने जानकार कई पत्रकारों को फोन किया था। हालांकि पत्रकार भी रोहित का फोन रिसीव नहीं कर सके। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि रोहित शेखर उन्हें फोन के जरिये कुछ बताना चाहते थे।

4 of 5
रोहित की मां उज्ज्वला के भतीजे और उनकी पत्नी दिल्ली में रोहित शेखर के साथ रहते थे। उनकी भाभी का कहना था कि वे रोहित का फोन नहीं उठा पाईं। भाभी को जिंदगी भर मलाल रहेगा कि यदि वह फोन उठा लेतीं तो शायद समय रहते रोहित का इलाज हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित तिवारी परिवार के साथ 16 अप्रैल की रात को उत्तराखंड से दिल्ली लौटे थे। उसी रात रोहित की हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद एंबुलेंस बुलाकर रोहित को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें