रोहित शेखर तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर तिवारी कभी कांग्रेस के सदस्य नहीं रहे, लेकिन एनडी तिवारी की वजह से उनका कांग्रेस के साथ एक मजबूत रिश्ता पूरे समय दिखाई दिया। एनडी तिवारी ने उन्हें कांग्रेस के जरिए ही राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश की। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में एनडी कई बार रोहित को लेकर घूमे, लोगों से मिलवाया, लेकिन सब कुछ उस दौर में हुआ, जबकि कांग्रेस में एनडी तिवारी मजबूत नहीं रह गए थे।