फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर हत्याकांडः बेबस मां ने किए अपूर्वा शुक्ला के बारे में कई खुलासे, पढ़िए 10 प्रमुख बातें

Sat, 27 Apr 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
रोहित शेखर की मां (फाइल फोटो) - फोटो : ani
रोहित शेखर हत्याकांड के बाद मां उज्ज्वला तिवारी ने अपनी बहू और आरोपी अपूर्वा शुक्ला के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला ने बताया कि उन्होंने रोहित को अपूर्वा के इरादों के बारे में बताया था, लेकिन रोहित ने ध्यान नहीं दिया।

 
विज्ञापन

3 of 11
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया कि 12 सिंतबर 2018 में रोहित की बाईपास सर्जरी हुई थी और वह अस्पताल में भर्ती था। लेकिन तब भी अपूर्वा उसे निराधार आरोप लगाकर कानूनी नोटिस भेज रही थी।

4 of 11
रोहित के घर की जांच करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी - फोटो : (फाइल फोटो)
उज्ज्वला का कहना है कि अपूर्वा शादी के बाद से ही मुझे और रोहित को अलग करना चाहती थी। 

 
विज्ञापन

5 of 11
रोहित की पत्नी अपूर्वा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के कुछ दिन बाद दोनों मसूरी घूमने गए थे। वहां पहले दिन ही अपूर्वा ने रोहित से इंदौर की एक एसेंबली कांस्टीट्यूयेंसी से टिकट दिलवाने की मांग की।

 
विज्ञापन

6 of 11
रोहित शेखर की पत्नी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
तब रोहित ने कहा कि अगर मैं इतना बड़ा आदमी होता तो खुद ही नहीं लड़ जाता। इसके बाद अपूर्वा रोहित के पीछे पड़ गई।

 
विज्ञापन

7 of 11
रोहित शेखर का परिवार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला ने कहा कि 11 मई 2018 को रोहित और अपूर्वा की शादी हुई और 29 मई को ये इंदौर चली गई। उसके बाद पूरा एक महीना लगाकर कोर्ट खुलने पर पांच जुलाई को वापस आई।

 

8 of 11
रोहित शेखर की मां (फाइल फोटो)
अपूर्वा अक्सर रोहित को ‘मां का बेटा’ कहकर टोंट कसा करती थी। कहती थी कि तुम अपने परिवार को क्यों नहीं छोड़ते। 

 

9 of 11
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)
बताया कि रोहित ने कोर्टशिप के दौरान एक बार अपूर्वा से शादी से इनकार कर दिया था। हम रोहित के लिए दूसरी लड़की भी देखने लग गए थे। लेकिन बाद में रोहित ने अपूर्वा की बातों में आकर उससे शादी के लिए हां कर दी।

10 of 11
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
उज्ज्वला ने बताया कि अपूर्वा बार-बार नोटिस भेज रही थी। मैंने रोहित से कहा तू क्यों इस तरह की कठोर महिला के सामने घुटने टेक रहा है। तब रोहित ने कहा कि नहीं अम्मा मैं विवाद में नहीं पड़ना चाहता।
विज्ञापन

11 of 11
(फाइल फोटो)
उज्ज्वला ने कहा कि अपूर्वा और उसके परिवार के खिलाफ मेरे पास और भी सबूत हैं जिन्हें मैं जल्द सार्वजनिक करूंगी। मेरे पास अपूर्वा और उसके परिवार के खिलाफ काफी रिकॉर्डिंग्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें