फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की उम्र में मां के सम्मान के लिए शुरू किया था संघर्ष, रोहित शेखर का जीवन तस्वीरों में...

Wed, 17 Apr 2019 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो
1979 में जन्मे रोहित 1990 तक एनडी तिवारी को परिवार के परिचित के रूप में ही जानते थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो
तब तिवारी उन्हें नूरी फिल्म के गाने गाकर सुनाते थे। जब 11 वर्ष की आयु में पहली बार उन्हें पता चला कि वे ही उनके पिता हैं तो रोहित असहज हो गए।
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो
इसके बाद से तिवारी ने उनसे दूरी बना ली। रोहित ने जीवन के 19 बेहतरीन वर्ष केवल मां को उनका सम्मान और खुद को पिता के प्यार का अधिकार दिलाने के संघर्ष में बिताए।

4 of 8
फाइल फोटो
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2014 में उन्हें यह अधिकार मिला तो पिता का प्यार पाने से ज्यादा उनकी देखरेख और सेवा में बिता दिया।
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो
24 अप्रैल 2014 को कोर्ट ने तिवारी को रोहित का जैविक पिता घोषित किया, इसके बाद तिवारी ने रोहित को पुत्र के रूप में स्वीकार किया।
विज्ञापन

6 of 8
फाइल फोटो
रोहित के समर्पण प्यार और सम्मान से प्रभावित तिवारी ने उनके कहने पर 14 मई 2014 को उज्ज्वला शर्मा से बाकायदा विवाह भी किया।
विज्ञापन

7 of 8
अमर उजाला
इसके कुछ वर्ष बाद धीरे-धीरे तिवारी का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और 20 सितंबर 2017 को ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें साकेत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो
रोहित और उज्ज्वला ने रात दिन उनकी सेवा की। इसी बीच 18 मई 2018 को रोहित ने अपनी साथी वकील अपूर्व शुक्ला से विवाह किया। पिता के देहांत के बाद भी रोहित ने पुत्र के सभी दायित्व निभाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें