फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों से दहला उत्तराखंड, गढ़वाल-कुमाऊं में 21 लोगों की मौत, तस्वीरें बेहद दर्दनाक

Thu, 08 Feb 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
accident
बुधवार का दिन उत्तराखंड के लिए काला दिन बन गया। गढ़वाल-कुमाऊं में सड़क हादसों ने 21 लोगों की जिंदगी लील ली।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
बुधवार को एक के बाद के बाद एक हुए छह हादसों में 18 लोगों की अकाल मौत हो गई। जबकि मंगलवार रात धामपुर में हुए एक हादसे में बाजपुर के एक कांवड़िये की जान चली गई। अकेले कुमाऊं में ही 16 लोगों की जिंदगी हादसों ने लील ली।
 
विज्ञापन

3 of 6
accident
हादसे की पहली मनहूस खबर चंपावत से मिली जहां टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रही मैक्स सुबह करीब 5.50 पर स्वांला के पास 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इसमें सवार चालक समेत सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब दस मिनट बाद छह बजे हल्द्वानी में रामपुर रोड पर डंपर से कार के भिड़ जाने से मथुरा के वृंदावन केसीघाट निवासी व्यवसायी विष्णु गुप्ता की मौत हो गई, कार सवार चार लोग घायल हो गए।
 

4 of 6
accident - फोटो : amar ujala
उधर, सुल्तानपुर पट्टी में भी लगभग इसी समय कोसी पुल पर ओवरटेक करने के दौरान कैंटर और ट्रैक्टर ट्रॉली आपस में टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरे।
हादसे में कैंटर चालक, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
accident
शाम होते-होते खटीमा में हादसा हो गया। वहां शाम 5.30 पर कैंटर की चपेट में आने से ऊधमसिंह नगर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नफीस अंसारी की मौत हो गई। खटीमा में ही एक साइकिल सवार की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, गढ़वाल के सतपुली और देवप्रयाग में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
देर शाम साइकिल से घर जा रहे एक व्यक्ति को बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। बुधवार को शाम सात बजे दीनदयाल (55) पुत्र रामहित निवासी जमौर साइकिल से घर जा रहे थे। चारुबेटा के पास पीछे से एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। रात 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें