उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से मनमानड़े जा रही ऑल्टो कार नैनीपातल के पास शुक्रवार रात खाई में गिर गई। तस्वीरें देखें... हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी शनिवार सुबह मिली। इसी स्थान पर 25 जनवरी 1975 को बस के गिरने से नैनीपातल क्षेत्र के 42 लोगों की मौत हो गई थी। 40 साल बाद उसी स्थान पर हादसे ने लोगों को 1975 के हृदय विदारक हादसे की याद दिला दी।