फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचीं कथावाचक जया किशोरी, गंगातट पर बिताया समय, की पावन आरती, तस्वीरें

Tue, 04 Mar 2025 08:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: कथावाचक जया किशोरी अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन साधकों को संबोधित करने पहुंची थीं। इसके बाद वह परमार्थ निकेतन पहुंचीं।
विज्ञापन
1 of 5
परमार्थ निकेतन में जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी आज ऋषिकेश पहुंचीं। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की। स्वामी चिदानंद ने उन्हें हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का दिव्य पौधा देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गंगा तट पर समय बिताते हुए शाम की पावन आरती में भाग लिया।

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि मां गंगा के पवित्र जल में जो आशीर्वाद मिलता है वह न केवल शारीरिक शुद्धि के लिए है, बल्कि यह हमारे मानसिक और आत्मिक शुद्धि का भी मार्ग प्रशस्त करता है।

Haridwar News: मुख्यमंत्री धामी बोले- इस बार चारधाम यात्रा होगी और बेहतर, लगातार की जा रही है समीक्षा
विज्ञापन

2 of 5
परमार्थ निकेतन में जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि मां गंगा की दिव्यता और पवित्रता अनन्त है। जब हम मां गंगा से जुड़े रहते हैं तो हम न केवल अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि हमारे जीवन में आध्यात्मिक उन्नति भी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
परमार्थ निकेतन में जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
साध्वी भगवती सरस्वती  ने कहा कि मां गंगा के तट पर आना ही सौभाग्य का विषय है। हम चाहे कुछ समय के लिए आएं या कुछ दिनों के लिए मां गंगा अपनी दिव्यता से हमारे तनए मन और आत्मा को भी शुद्ध कर देती है।

 

4 of 5
परमार्थ निकेतन में जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
जया किशोरी ने कहा कि गंगा की एक एक डुबकी में जीवन का सार समाहित था। हमें अपने जीवन में मां गंगा का पूजन और स्नान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया किशोरी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वह अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के चौथे दिन साधकों को संबोधित करने पहुंची थीं। कहा कि गुरु का काम व्यक्ति को भगवान से जोड़ने का है, न कि खुद से, लेकिन आज गुरु स्वयं को भगवान से ज्यादा समझने लगे हैं। यह स्थिति धर्म और आध्यात्म के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें