गंगोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पेट्रोल पहुंचने की सूचना मिलने पर चंबा, नई टिहरी, पीपलडाली, घनसाली, चमियाला और लंबगांव पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार सुबह काफी भीड़ देखी गई। नरेंद्रनगर बाईपास में दो दिन बाद मार्ग तो खोल दिया गया है, लेकिन खतरा अभी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां पर शीघ्र ही स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया जाता है, तो बारिश में फिर से भूस्खलन होने की संभावना है।