आरपीएफ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक की टीम ने सैंपल भरे है, इसके अलावा पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है। ट्रेन से क्षतिग्रस्त बोगी को हटा दिया गया है। ट्रेन सुबह अपने नियत समय 8 बजकर, 10 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।