फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: दीवार के विवाद में साधु के सिर पर हुआ खून सवार, दूसरे साथी की फावड़ा मारकर की हत्या, तस्वीरें

Wed, 19 Oct 2022 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में चाहरदीवार को लेकर हुए आपसी विवाद के बाद एक साधु ने दूसरे के सिर पर फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी साधु मौके से फरार हो गया। आसपास रहने वाले साधुओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को पुलिस ने आरोपी साधु को हिरासत में ले लिया। 

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: फूट-फूट कर रो पड़े रमेश, बोले- छह लोगों के साथ आया था, तीन शव लेकर जा रहा हूं...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मस्तराम घाट के पास कुटिया नबंर 13 में स्वामी रामानंद सरस्वती (55) उर्फ शरद शिष्य स्वामी शिवानंद सरस्वती रहते हैं। उनके पास में ही 103 नंबर कुटिया में हरभजन दास शाह रहता है।

बुधवार को दोनों कुटियाओं के बीच स्वामी रामानंद सरस्वती एक चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। हरभजन दास ने निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों को चहारदीवारी के करीब लगे नागफनी के पौधे को नुकसान न पहुंचाने के लिए कहा। लेकिन जब वह लौटा तो नागफनी का पौधा उखड़ा मिला। कुछ देर में स्वामी रामानंद सरस्वती भी मौके पर आ गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश में साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुबह 10:45 बजे दोनों के बीच नागफनी के पौधे को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान हरभजन दास चहारदीवारी को कूद कर आया और उसने फावड़े से रामानंद सरस्वती के सिर पर हमला कर दिया। रामानंद सरस्वती लहुलुहान होकर नीचे गिर गए।


 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश में साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आश्रम के आसपास रहने वाले साधुओं की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक रामानंद सरस्वती की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के दयानंद आश्रम निवासी रामानंद सरस्वती के भाई परितूष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरभजन दास शाह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

4 of 5
ऋषिकेश में साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को शाम को उसकी कुटिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रामानंद सरस्वती मूलरूप से उड़ीसा के गंजाम जिले के रहने वाले थे। दो साल से रामानंद स्वर्गाश्रम क्षेत्र की लीज की भूमि पर बनी कुटिया में रह रहे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस पहुंची मौके पर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी हरभजन दास शाह मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है। वह वर्ष 2013 से यहां रह रहा है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पहले रामानंद ने उसको मारने के पत्थर उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें