फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे: शटरिंग लगाते समय भरभराकर गिरा निर्माणाधीन ब्रिज, मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...

Sun, 22 Nov 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में रविवार रात बदरीनाथ हाईवे पर व्यासी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज शटरिंग लगाते समय अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं, 13 मजदूर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यहां 15 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें एक मजदूर सुरक्षित है। 14 मजदूरों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसमें से उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। एसडीआरएफ के अधिकारियों की इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने अनुसार, हादसे में एक मजदूर सुरक्षित है, जबकि 13 गंभीर घायल हुए। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा के अनुसार, पुल की शटरिंग लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। सोमवार को पुल का स्लैब पड़ना था। 90 मीटर पुल का आधा हिस्सा पहले बन चुका है। अब 45 मीटर का निर्माण होना था। निर्माणाधीन हिस्से की शटरिंग गिरी है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस पैकेज में राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है। जबकि भारत सरकार ने अयोलिजा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को कंसल्टेंसी एजेंसी नियुक्त किया है। कंसल्टेंसी कंपनी की निगरानी में काम होता है। कंपनी की ओर से काम में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने एनएच के चीफ इंजीनियर को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी । जांच के लिए टीम को भी रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें