फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे: भूस्खलन से कार पर गिरे बोल्डर, जाम लगने से रास्ते में फंसे 90 वाहन, तस्वीरें...

Tue, 29 Sep 2020 08:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर जयकंडी गदेरे के पास बोल्डर और मलबा आने से एक कार मलबे में दब गई, जबकि कार में सवार दोनों लोग खतरे को देखते हुए पहले ही कार से उतर गए थे। हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से जाम लग गया, जिससे बदरीनाथ व हेमकुंड जाने वाले करीब 90 वाहन जाम में फंस गए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब तीन बजे मौके से मलबा और कार को हटाकर यातायात बहाल किया गया। हाईवे खुलने पर यात्रियों और लोगों ने राहत की सांस ली। लंगासू के चौकी प्रभारी एसआई नवीन नेगी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कार कर्णप्रयाग से गोपेश्वर (हल्दापानी) जा रही थी। तभी जयकंडी गदेरा पार करते ही कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खतरे को भांपते ही कार चालक देवेंद्र कुमार (46 हल्दापानी) व हेमंत (30 ढुंगल्वाली) कार से तुरंत बाहर उतरकर सुरक्षित स्थान पर आ गए। इसी दौरान हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए और कार मलबे में दब गई। हाईवे पर काम बंद रहने के कारण मलबा हटाने के लिए काफी देर तक मशीन नहीं मिलीं। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एनएच के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कार चालक ने कार्यदायी संस्था के सामने मुआवजे की मांग रख दी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एनएचआईडीसीएल के अभियंता शशिकांत मणि ने बताया कि कार चालक और ठेकेदार के बीच समझौता होने व जेसीबी से मलबा हटाने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती चमोली व सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ियों को खराब ढंग से खोदकर खोखला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहाड़ी दरकने से लंगासू, उमट्टा, कर्णप्रयाग, कालेश्वर, जयकंडी में मलबा व बोल्डर गिरने से सड़क पर चलने वाले वाहनों और पहाड़ी की तलहटी पर बने मकानों को खतरा बना है। उन्होंने एनएच कार्यदायी संस्था से पहाड़ियों का ट्रीटमेंट करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें