फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे: पुल की शटरिंग के नीचे दबकर जिंदा दफन हुए दो मजदूर, सरिया काटकर निकाले शव, देखें तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2022 07:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के समीप निर्माणाधीन मोटर पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि आठ मजदूर घायल हो गए। कटर मशीन से सरिया काटकर मृतकों के शवों को निकाला गया। घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। डीएम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की बात कही।

बुधवार सुबह नौ बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में बन रहे मोटर पुल पर मजदूर शटरिंग बांध रहे थे। इसी दौरान एकाएक भारी भरकम शटरिंग का पूरा हिस्सा मजदूरों के ऊपर आ गया।

इस दौरान शटरिंग के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
कटर मशीन से सरिया काटकर शटरिंग के अंदर दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था एवं कार्य करा रही एजेंसी के अधिकारियों एवं कार्मिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

4 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के नाम
- पंकज सिंह पुत्र विशंभर (24) गंगपुर थाना अलीगंज उत्तर प्रदेश 
- कन्हैया पुत्र वेदराम (18) निवासी गुर्जरपुर गहरवार थाना अमृतपुर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश   
विज्ञापन

5 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायल मजदूरों की सूची
- गंगू माता (50) ग्राम खेरू विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड 
- किशन प्रजापति  (27) पुत्र केवल प्रजापति ग्राम विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड
- रामू पुत्र राम नरेश (19) ग्राम भंगखेरा पोस्ट उनियागांव विष्णुगढ शाहजाहंपुर उत्तर प्रदेश 
- तंजीम पुत्र शबीर (27) ग्राम गाजीपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश 
- अनूप पुत्र रामकुमार (15) ग्राम सलयू जिला शाहजहांपुर 
- रघुवर पुत्र सुरेंद्र (22) ग्राम सलयू पो.ओ सलियान जिला शाहजहांपुर 
- सकलदेव पुत्र उमाशंकर (32) विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग झारखंड 
- संतोष कृष्णा पुत्र बृजपाल सिंह (20) ग्राम सलिया भाबरखेड़ा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश 
विज्ञापन

6 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर यहां हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बन रहे स्टील गार्ड पुल की बुनियाद के लिए बनाए गए भारी भरकम सरिया के जाले को सहारा देने के लिए एक से दो इंच तक के पाइपों का सहारा दिया गया था। जब सरिया का जाला क्षतिग्रस्त हुआ तो आसपास के पाइप भी मुड़ गए। ऐसे में पता चलता है कि कार्यदायी संस्था मजदूरों की सुरक्षा के प्रति कितनी गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर डीएम व अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुल के बुनियाद पर 25 एमएम की चार परतों में सरिया बांधी गई थी जिसका वजन 90 टन बताया जा रहा है।  हालांकि विभागीय अधिकारी बारिश के कारण जाल के नीचे भूधंसाव होने की बात कर रहे हैं। ईई बलराम मिश्रा का कहना है कि जाला बांधने का कार्य अपने अंतिम चरण में था। एक सप्ताह में पुल के जाले की कंक्रिटिंग होनी थी। रात को हुई भारी बारिश से मिट्टी गीली हुई होगी और उसमें कहीं धंसाव हो गया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें