फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली चार की जान: ट्रक से टकराते ही उड़े कार के परखच्चे, वाहन काटकर निकाले क्षत-विक्षत शव, तस्वीरें

Wed, 17 Dec 2025 01:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh Road Accident News: एक बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। एक के बाद एक उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश में मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास हुए कार हादसे ने सबको झकझोर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज रफ्तार में थी। हादसे से पहले कार के चालक ने एक के बाद एक कई गाडि़यों को बेकाबू हालत में ओवरटेक किया था। जिसके बाद कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की जान चली गई।  

क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। वाहन काटकर शव निकाले जा सके।

Rishikesh: रेलवे फाटक के पास हादसा, खड़े ट्रक से टकराई हरिद्वार से आ रही तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात एक बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। एक के बाद एक उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश के रूप में हुई हैं। इन्हें फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

4 of 5
ऋषिकेश में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मौके पर पहुंची वहां जांच की। वाहन को क्रेन से काटकर ट्रक से अलग किया गया। शुरुआती जांच में दो मृतकों की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषिकेश में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें से एक धीरज जायसवाल (30) पुत्र दीनबंधु जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश और दूसरा हरिओम (22) पुत्र अरविंद कुमार निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश है। वहीं, देर रात तक अन्य दो मृतकों की पहचान की कोशिश जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें