फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत के नाम हुआ खिताब तो खुशी से भावुक हुईं मां, बेटे के लिए कही ये बड़ी बात...

Thu, 24 Jan 2019 04:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
भारतीय क्रिकेट की दुनिया में उभरते सितारे ऋषभ पंत को जब आईसीसी मैंस इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2018 अवार्ड से नवाजा गया तो उनकी मां की खुशी का ठिकाना न रहा। वे भावुक हो उठीं और बेटे के लिए ये बड़ी बात कह दी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत की मां सरोज पंत का कहना है कि ऋषभ अपने पिता स्व. राजीव पंत का सपना पूरा कर रहा है। उसके पिता कहते थे कि उनका बेटा बहुत नाम कमाएगा। ऋषभ ने अपने पिता को कभी निराश नही किया। ऋषभ की उपलब्धि पूरे देश के लिए है। उन्हें और परिवार को ऋषभ पर नाज है और वे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत
हाल ही में ऋषभ पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जमाकर अपनी मां के जन्मदिन पर कभी न भूलने वाला तोहफा दिया था। इस पर उनकी मां कहना था कि ऋषभ एक दिन क्रिकेट की दुनिया में खूब नाम कमाएगा। 

4 of 5
ऋषभ पंत
बता दें कि वर्ष 2018 में ऋषभ पंत ने पहला टेस्ट शतक इंग्लैंड में और दूसरा शतक आस्ट्रेलिया में लगाया था। इसके साथ ही वह पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में शतक जड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
यह भी किसी से नहीं छिपा है कि आजकल ऋषभ पंत एक लड़की के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर चर्चाओं में हैं। फोटो में वे जिस लड़की के साथ हैं वह भी उत्तराखंड से ही हैं। फोटो देखने के बात कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें