फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: देहरादून में ही चलेगा पंत का इलाज, DDCA के डायरेक्टर बोले- हादसे की वजह नींद नहीं, बल्कि...

Sat, 31 Dec 2022 02:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल क्रिकेटर की हालत खतरे से बाहर है। वह पूरी तरह सामान्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत से मिले डीडीसीए के डायरेक्टर - फोटो : अमर उजाला
कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत को राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन सीधे परिजनों और बीसीसीआई से ही इलाज के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है।



Rishabh Pant Accident: ...तो ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा, 10 बिंदुओं में जानें पूरा घटनाक्रम

वहीं, डीडीसीए के अधिकारी आज मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पंत के इलाज के लिए भारत के बेस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है। पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा।

Rishabh Pant Accident: घटनास्थल पहुंची फॉरेंसिक टीम, दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच में जुटे अधिकारी

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया है कि नींद आने से नहीं बल्कि गड्ढे से बचाने के चक्कर में ऋषभ की कार अनियंत्रित हुई थी। वहीं, बीसीसीआई की टीम तीन सदसीय टीम भी यहां पहुंची थी। इनमें एक लीगल एडवाइजर भी थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मैक्स हॉस्पिटल देहरादून - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक फिलहाल क्रिकेटर की हालत खतरे से बाहर है। वह पूरी तरह सामान्य बताए जा रहे हैं। पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को हादसे के बाद ऋषभ पंत को नारसन स्थित सक्षम अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद राजधानी के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन को पहले ही सूचना दे दी गई थी।

4 of 5
ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही एंबुलेंस पंत को लेकर अस्पताल पहुंची, तत्काल उनका इलाज शुरू कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक क्रिकेटर पंत की एमआरआई जांच के साथ ही कई चिकित्सकीय परीक्षण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
ऋषभ पंत की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, पंत के साथ अस्पताल पहुंची मां सरोज पंत और परिजनों से मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें