फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: जहां हुआ था ऋषभ पंत का एक्सीडेंट वहां हुई सड़क की मरम्मत, जंपिंग प्वाइंट किया ठीक, गड्ढे भरे

Mon, 02 Jan 2023 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार की दुर्घटनास्थल के आसपास एनएचएआई की ओर से सड़क की मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान कोहरे में बैरिकेडिंग कर काम करने के दौरान लोगों की कर्मचारियों के साथ कहासुनी भी हुई। 

Rishabh Pant Accident: घटनास्थल पर फिर पहुंची दिल्ली के NGO की टीम, कार के जलने का कारण जानने को जुटाए साक्ष्य

गत शुक्रवार की सुबह क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें ऋषभ पंत को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद से हाईवे पर सुरक्षा मानकों को लेकर विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को एनएचएआई, परिवहन और दिल्ली से आई टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सड़क सुरक्षा के मद्देनजर कुछ जगहों को चिह्नित किया था। टीम ने दुर्घटनास्थल के पास रजवाहे के समीप हाईवे के कम चौड़ा होने और यहां पर मिट्टी का पुस्ता होने को लेकर भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पाया गया था कि रजवाहे के पास कुछ जगह पर सड़क की बजरी उखड़ी हुई थी हल्के गड्ढे भी बने हुए थे। जिसके चलते यहां पर जंपिंग प्वाइंट नजर आ रहा था। इसके बाद शाम को ही यहां सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। 

4 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चले काम के दौरान कोहरा आने के कारण कर्मचारियों ने लाइटें जलाकर मरम्मत का काम किया। इस दौरान सड़क के आधे हिस्से को बैरिकेडिंग कर काम किया जा रहा था।इससे गुजर रहे वाहनों का बैरिकेट से टकराने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत का जहां हुआ एक्सीडेंट वहां भरे गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
इसी को लेकर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कोहरे में काम करने का विरोध किया। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें स्थानीय लोग और कर्मचारी आपस में उलझते नजर आ रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों ने कई जगहों पर तारकोल और बजरी बिछाकर मरम्मत का काम पूरा कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें