क्रिकेट टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आने वाले दो-तीन दिन में सगाई करने वाले हैं। दोनों 24 दिसंबर से नरेंद्रनगर स्थित आंनदा होटल में ठहरे हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
anushka, virat
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को दिनभर होटल आनंदा में रुकने के बाद सायं नौ बजे हरिद्वार के लिए निकल गए। रात को वहां अपने गुरू गुरु अनंत महाराज के आश्रम में ठहरने के बाद बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे होटल पहुंचे। जहां दोनों ने अपने भविष्य के लिए महाराज से आशीर्वाद लिया जहां वह दिनभर होटल में ही रुके रहे।
विज्ञापन
3 of 6
virat kohli and anushka sharma
- फोटो : AmarUjala
बताया यह भी जा रहा है, कि होटल में जल्द ही दोनों की सगाई हो सकती है। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी गर्ल फ्रेंड अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर से नरेंद्रनगर में स्थित होटल आनंदा में ठहरे हुए हैं। जहां उनकी दिनचर्या होटल तक ही सीमित रही।
4 of 6
virat kohli and anushka sharma
- फोटो : AmarUjala
दोनों सेलेब्रिटी के टिहरी बांध देखने और मसूरी भ्रमण का कार्यक्रम भी सामने आया लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने दोनों जगह जाने का प्लान स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli and anushka sharma
- फोटो : AmarUjala
बताया गया कि मंगलवार को रात नौ बजे वह हरिद्वार चले गए। वहां वह अपने किसी गुरू के आश्रम में रुके। बुधवार सुबह आठ बजे वह वापस होटल आनंदा पहुंचे। उसके बाद दोनों होटल के बाहर नहीं निकले।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सदी के नायक अमिताभ बच्चन, राज्य सभा सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी सहित विराट कोहली के परिजन भी नरेंद्रनगर पहुंच सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इन दो-तीन दिनों के भीतर दोनों सेलेब्रिटी की सगाई भी हो सकती है।