रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि देहरादून के राजपुर रोड, सहस्रधारा और क्लेमेंटटाउन समेत कई पॉश इलाकों में मौजूद क्लबों और बारों से हुड़दंग शुरू होकर बाहर तक लोगों के लिए खतरा बन रहा है। जानकारी के मुताबिक शहर में करीब 50 नाइट क्लब और बार हैं। इनमें से कई ऐसे क्लब हैं जहां पर अवैध रूप से शराब और नशा परोसा जाता है। दून के कई क्लब पूर्व में भी विवादों में रह चुके हैं। कई क्लबों को बंद भी कराया गया। इसके बाद भी क्लब संचालक नियमों को ठेंगा दिखाते हुए निडर को होकर क्लब का संचालन कर रहे हैं। कई क्लब ऐसे भी हैं जो देर रात तक खुले रहते हैं। एसडीएम सदर हरि गिरी ने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर सभी ऐसे क्लबों को चिह्नित किया जा रहा है जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।