त्यौहारी सीजन में बड़ी तादाद में नकली नोटों के बाजारों में आने की बात अब रिजर्व बैंक ने भी स्वीकार की है। बुधवार को देश भर के सभी बैंकों को जारी एक अलर्ट में आरबीआई ने प्रत्येक दशा में ऐसे नोटों के प्रचलन पर सख्ती करने को कहा है। साथ ही ग्राहकों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, कि वे प्रत्येक दशा में नोटों की जांच-पड़ताल करके ही उन्हें स्वीकार करें।
विज्ञापन
2 of 5
RBI
रिजर्व बैंक की ओर से जारी पत्र के मुताबिक उनके संज्ञान में आया कि देश भर के बाजारों में नकली नोटों की खेप पहुंचाई गई है। इस करेंसी को धड़ल्ले से ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इस दौरान भीड़भाड़ के चलते खरीदारी की जल्दबाजी में ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
करेंसी
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा, सभी ग्राहकों ने आरबीआई ने अपील की है कि वह असली और नकली पहचानकर ही करेंसी लें। आरबीआई के मुताबिक पैसा बोलता है वेबसाइट पर करेंसी जांच सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने यह चेतावनी भी दी है कि नकली नोटों को रखना, चलाना या फिर स्वीकार करना भी आईपीसी के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।
4 of 5
currency
- फोटो : rbi
किसी भी मूल्य के नोट स्वीकार करने से पूर्व ग्राहक उनकी भली भांति जांचने को अपनी आदत में शुमार करें। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में नोट जमा करने वालों के लिए बैंक अतिरिक्त पहचान संबंधी व्यवस्था की जाए।
यहां देखें असली करेंसी की पहचान : www.paisaboltahai.rbi.org.in
बाजार में 10 रुपये के सिक्कों का खौफ
राजधानी के बाजारों में दस रुपये के सिक्के में नकली का खौफ पैदा हो गया है। हालात यह है कि कोई भी ठेली, रेहड़ी से लेकर बड़ी दुकान वाला भी 10 का सिक्का नहीं ले रहा है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि यह नकली करेंसी है। हालांकि आरबीआई का कहना है कि वेबसाइट पर करेंसी की पहचान समझकर 10 के सिक्के लिए और दिए जा सकते हैं।