सीएम धामी ने ऋषभ पंत की मदद करने वालों को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने ऋषभ पंत के मददगारों को किया सम्मानित
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। वहीं, सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया।