कैप्टन विजेंद्र सिंह हाल ही में देहरादून में एक दयनीय जीवन बिताने को मजबूर हैं। वो एक मजदूर के रूप में काम करते हैं और एक छोटी सी झोपड़ी में रहते हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गौरतलब है कि विजेंद्र सिंह ने किंग जॉर्ज के मिलिट्री स्कूल, चेल, हिमाचल प्रदेश में स्कूली शिक्षा ग्रहण की थी।