मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और भयंकर कोहरे से अब इन जिलों में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : PTI
राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज और कल रात का तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिलेगी। पिछले करीब एक सप्ताह की तुलना में आज तापमान करीब दोगुना तक होने की उम्मीद है। इससे लोगों को सूरज डूबने के बाद हो रही तेज ठंड से कुछ राहत मिलेगी। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, इससे मौसम में ठंडक कम हुई है।
विज्ञापन
3 of 6
winterठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर हाथ सेंकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से राजधानी के आसपास के इलाकों में रात का तापमान पांच डिग्री के आसपास बना हुआ था। विशेषकर शाम के समय तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। देर रात तक तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे सूरज डूबने के बाद एकाएक ठंड बढ़ रही है।
4 of 6
लेकिन आज और कल इससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दून में रात का तापमान करीब 11 डिग्री के आसपास तक पहुंच जाएगा। इससे शाम और रात को होने वाली तेज ठंडक से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
सर्दी हुई जानलेवा
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रात अन्य दिनों की तुलना में कम ठंडी होगी। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा काफी कम हुआ है।
वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मुक्तेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे मौसम में कुछ गर्माहट रहेगी।