फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: तीन दिन वीकेंड के बाद वापस लौटने लगे पर्यटक, रेंग-रेंग कर चले वाहन, तस्वीरें...

Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन के भीषण जाम के बाद सोमवार को सरोवर नगरी में यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटती दिखाई दी। रूसी बायपास और खुर्पाताल तिराहे पर पार्किंग बनाए जाने से वाहनों का जाम नहीं लगा। नगर में भी जाम की स्थिति नहीं बनी, हालांकि वाहनों के रेंगने का दौर जारी रहा। वीकेंड की छुट्टी खत्म होने के बाद भारी संख्या में पर्यटकों ने होटलों से चेकआउट किया।
विज्ञापन

2 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस का कहना है कि तीन स्पेशल पुलिस पोस्ट भी बनाई गई हैं।  ईद और वीकेंड के चलते शुक्रवार को नगर में पर्यटकों और वाहनों की संख्या अंधाधुंध बढ़ गई थी। वाहनों का रेला नगर की ओर बढ़ा तो सारा नगर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते प्रशासन ने वाहनों को रूसी बाईपास और कालाढूंगी तिराहे पर रोकना शुरू कर दिया। कुछ वाहनों को बायपास तिराहे पर पार्क करवा दिया गया जबकि कुछ वाहनों को रोक रोककर नगर में भेजा गया। 
विज्ञापन

3 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
जाम के झाम से बचने के सभी प्रयास किए गए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नगर और नगर के बाहर भारी जाम लगा रहा जिसमें लोग घंटों फंसे रहे। परेशानी हुई तो कई पर्यटक लौट गए। उक्त तीन दिन जाम इतना जबरदस्त था कि सारा नगर कराह उठा। 

4 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह भारी संख्या में वाहन नगर से बाहर गए। एक साथ वाहनों के निकलने के कारण बिरला रोड, कलक्ट्रेट रोड, जू रोड, अयारपाटा रोड, हाईकोर्ट रोड समेत कई सड़कों पर हल्का फुल्का जाम देखने को मिला। हालांकि, मल्लीताल में वाहन रेंगते हुए देखे गए। 
विज्ञापन

5 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन करोबारियों का कहना है कि ईद और वीकेंड एक साथ पड़ने के कारण पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इसी कारण जाम की स्थिति बनी। अब अगले शुक्रवार से दोबारा पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
रविवार की तरह सोमवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही, लेकिन डिपो प्रशासन ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अधिक संख्या को देखते हुए काशीपुर डिपो से दो अतिरिक्त बसें मंगवाई। वहीं, यूपी रोडवेज की छह बसें भी दिल्ली के लिए लगाई गईं। 
विज्ञापन

7 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा-रानीखेत की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की संख्या में इजाफा होने से खैरना बाजार में दिन में कई बार जाम लगा। हालांकि पुलिसकर्मी दिनभर यातायात व्यवस्था सुचारु करने में लगे रहे। इस बार अब तक यहां रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
नैनीताल से वापस लौटते वाहन - फोटो : अमर उजाला
मई में ही लगभग 14 हजार से अधिक देसी और 190 विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे थे। जून में अब तक 10 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। गोल्फ मैदान, चौबटिया सेब गार्डन, झूला देवी मंदिर, बिनसर महादेव मंदिर के अलावा छावनी परिषद के निर्वाण पार्क पर्यटकों से गुलजार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें