Jio Money
जियो के पीआर संजय पांडेय ने बताया कि,सोडेक्सो मील पास को जियोमनी ऐप से जोड़ा जा सकता है, जिससे कभी भी, कहीं भी तुरंत भुगतान किया जा सकता है। इससे पूरे भारत में जियोमनी के उपयोगकर्ताओं को एक अतिरिक्त डिजिटल लेनदेन विकल्प हासिल होगा। उपभोक्ताओं को अब भोजन और गैर-अल्कोहलिक पेय खरीदने के लिए सोडेक्सो का कार्ड रखने की जरूरत खत्म हो जाएगी। वे आसानी से सोडेक्सो मील कार्ड बैलेंस को जियोमनी ऐप में जोड़ सकते हैं और इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। दोनों ब्रांडों द्वारा प्रस्तुत सेवाओं को अपनाने के लिए जियो और सोडेक्सो एक साथ काम करना जारी रखेंगे।