फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से 4 दिन पहले ही रीमा लागू ने यहां बताई थी अपनी इच्छा

Sun, 04 Jun 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)
विज्ञापन
1 of 7
reema lagoo - फोटो : amar ujala / file photo
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रीमा लागू के निधन की खबर से कौसानी के लोग चकित हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
reema lagoo
मौत से  चार दिन पहले ही रीमा लागू ने अपनी इच्‍छा जाहिर की थी।
विज्ञापन

3 of 7
रीमा लागू
चार दिन पहले वह उत्तराखंड के कौसानी आई थीं। जहां पहुंचकर उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से दुबारा किराए का मकान लेकर कुछ दिन ठहरने की इच्छा जताई थी।
 

4 of 7
रीमा लागू
12 मई को बॉलीवुड की अभिनेत्री रीमा लागू पहली बार कौसानी के भ्रमण पर आई थीं। 13 मई को उन्होंने कौसानी बाजार की दुकानों से न केवल खरीददारी की थी बल्कि कौसानी की खूबसूरती की भी काफी प्रशंसा की थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
रीमा लागू
उन्होंने कौसानी शॉल फैक्ट्री, अनासक्ति आश्रम सहित तमाम पर्यटक स्थलों का भ्रमण भी किया था। कौसानी शाल फैक्ट्री के मालिक मदन कांडपाल ने बताया कि रीमा लागू से उनकी लंबी बातचीत हुई थी। उन्होंने दुबारा कौसानी आकर कुछ दिन ठहरने की बात कही थी।
 
विज्ञापन

6 of 7
रीमा लागू
अचानक उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर उन्हें काफी दुख हुआ है। सेल्समैन रवीन्द्र बिष्ट ने बताया कि रीमा लागू ने उनसे शॉल बनाने की विधि पूछी थी और दुकान से कई ऊनी कपड़े खरीदे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
reema lagoo
फिल्म और टीवी के पर्दे की इस मशहूर अभिनेत्री को सामने देखकर कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन बृहस्पतिवार को जब लोगों ने उनके निधन का समाचार सुना तो एकाएक उन्हें विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें