फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ये थी गंगा में गिरे भारी भरकम लोहे का पुल टूटने की असली वजह, अधिकारी भी हैरान

Fri, 15 Dec 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 7
uttarakhand
असीगंगा पर बना भारी भरकम लोहे का पुल एक मिनट मे टूटकर गंगा में गिर गया। इसकी वजह जानकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 7
uttarakhand
गंगोरी में असी गंगा पर बना बीआरओ का साठ मीटर लंबा वैली ब्रिज बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे ओवरलोडिंग के कारण भरभरा कर ढह गया। पुल ढहने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया, जिससे सीमावर्ती चौकियों और गंगोत्री धाम सहित भटवाड़ी ब्लाक के साठ से अधिक गांवों का देश-दुनिया से सड़क संपर्क कट गया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
uttarakhand
दरअसल, पुल ओवरलोड़िग वाले ट्रकों की वजह से गिरा। अधिकारी इसलिए हैरान थे क्योंकि जिस वजह से पुल धराशाही हुआ उसके लिए वे पहले से ही अलर्ट कर चुके थे। इस पुल पर एक ही वाहन जा सकता था। लेकिन उस पर एक साथ दो ट्रक दौड़ने लगे।

4 of 7
uttarakhand
बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह सवा सात बजे दो लोडेड ट्रक उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जा रहे थे। महज 16 टन भार वहन क्षमता वाले गंगोरी वैली ब्रिज पर एक बार में एक वाहन गुजरने की स्पष्ट चेतावनी चस्पा होने के बावजूद दोनों ट्रक एक के पीछे एक इस पुल पर चल दिए। ओवरलोड होने से पुल बीचोंबीच से टूट कर ढह गया। एक ट्रक तो पुल के साथ नदी के बीच जा गिरा जबकि दूसरा ट्रक पुल के दूसरे छोर पर लटक गया।
विज्ञापन

5 of 7
uttarakhand
हादसे में किसी को चोट नहीं आयी। हादसा होते ही इन ट्रकों में सवार चालक-परिचालक भाग खड़े हुए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गुलाब सिंह पंवार, राजेंद्र पंवार, राधेश्याम खंडूड़ी, केशर सिंह आदि ने बताया कि हादसे के वक्त पुल पर इन दोनों ट्रकों के अलावा कोई नहीं था। यदि हादसा करीब एक घंटे बाद हुआ होता तो स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की पैदल आवाजाही के बीच बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन

6 of 7
uttarakhand
गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने से भारत-चीन सीमा पर चौकियों, गंगोत्री धाम सहित भटवाड़ी विकासखंड के साठ से अधिक गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम डा.आशीष चौहान पुलिस, प्रशासन एवं बीआरओ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
uttarakhand
क्षतिग्रस्त पुल के रास्ते ही दोनों ओर फंसे लोगों की पैदल आवाजाही करायी गई। इसके साथ ही यहां असी गंगा पर वाहनों की आवाजाही का वैकल्पिक इंतजाम करने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। बीआरओ एवं प्रशासन के अधिकारी देर रात तक वाहनों की आवाजाही शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें