हादसे में हेलीकाप्टर में सवार छह लोगों में से एक को मामूली चोट आई है, जबकि पायलट, को-पायलट सहित पांच लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दुर्घटना का कारण हेलीकाप्टर के टायरों के बिजली के तार में उलझकर हवा के तेज दबाव से अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। सूचना पर सेना ने रेस्क्यू के लिए बरेली से 2 एलएच हेलीकाप्टर भी भेज दिए हैं, जो खराब मौसम के कारण चारधाम हेलीपैड गुप्तकाशी में लैंड किए हुए हैं।