केदानाथ धाम से पीएम मोदी के रिश्ते से हर कोई वाकिफ है। पीएम मोदी केदारनाथ आने के लिए हमेशा से ही आतुर रहते हैं। लेकिन वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के बाद से अब तक वे उत्तराखंड तो कई बार आए पर केदारनाथ नहीं गए। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसकी क्या वहज है।
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल, ये वह समय था, जब 2013 में राज्य केदारनाथ आपदा की मार झेल रहा था। नरेंद्र मोदी तब गुजरात के सीएम थे और उत्तराखंड की बागडोर विजय बहुगुणा के हाथ में थी।
विज्ञापन
3 of 6
केदारनाथ जाने के लिए मोदी देहरादून तक पहुंच गए थे, लेकिन विजय बहुगुणा सरकार ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी थी। यहां तक की उनकी इस पेशकश को भी खारिज कर दिया गया था कि गुजरात सरकार केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम अपने हाथ में लेना चाहती है।
4 of 6
ऐसे में अपने इस अपमान के चलते मोदी केदारनाथ दर्शन के लिए नहीं आए। बदली हुई परिस्थितियों में अब विजय बहुगुणा बीजेपी में हैं। हरीश रावत सरकार के तख्ता पलट में उनकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
5 of 6
इस वजह से बीजेपी हाईकमान उन्हें तरजीह दे रहा है। नरेंद्र मोदी को तब रोकने वाले विजय बहुगुणा, अब केदारनाथ यात्रा पर आने पर उनका स्वागत करेंगे।
वैसे पिछले छह महीने में पीएम मोदी पांचवी बार उत्तराखंड आ रहे हैं। ऐसे में अपेक्षाकृत छोटे राज्य उत्तराखंड को लेकर बीजेपी को इससे बहुत बड़ी आस है। वहीं अपनी पार्टी के सबसे बडे़ नायक के केदारनाथ आने से उत्तराखंड बीजेपी उत्साह के आसमान पर हैं।