फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी में जमा रकम ने RBI के सामने खोला ऐसा सच, बैंक अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 30 Oct 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
नोटबंदी के दौरान बैंकों में बड़े पैमाने पर जमा कराए जा रहे नोटों में से रिजर्व बैंक के हाथ ऐसा सच लगा है, जिसने बैंक अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
नोटबंदी, बैंक, करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self
नोटबंदी के दौरान कुछ लोगों ने  बैंकों में नकली नोट भी जमा करा दिए। रिजर्व बैंक कानपुर में की गई जांच के दौरान ऐसे नोट पकड़ में आए हैं। रिजर्व बैंक की ओर से दी गई  सूचना के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की बीटी गंज शाखा के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
धन
मुकदमे में रिजर्व बैंक कानपुर के प्रबंधक सत्य कुमार ने बताया कि नोटबंदी के दौरान बीटी गंज की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा द्वारा जो नोट रिजर्व बैंक को भेजे गए, उनमें  तेरह हजार रुपये नकली पाए गए।

 

4 of 5
रुपया - फोटो : demo pic
ये सभी नोट पांच-पांच सौ के थे। नकली नोट पकड़े जाने के संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के अफसरों को सूचना दे दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pnb bank - फोटो : सोशल मीड‌िया
इस मामले में नियमानुसार संबंधित बैंक के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का प्रावधान है, लिहाजा पीएनबी बीटी गंज के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। कोतवाली के एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें