फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिर से होने वाले हैं 'नोटबंदी' जैसे हालात, बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Mon, 18 Dec 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
दो हजार का नोट - फोटो : self
आरबीआई की ओर से जारी फरमान के बाद अब फिर से नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें...


 
विज्ञापन

2 of 6
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - फोटो : SELF
राजधानी के बैंकों में एक बार फिर नोटों का संकट पैदा होने लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देश दिए थे कि 200 और 50 रुपये के नोट ही बैंकों की ओर से बांटे जाएंगे, लेकिन बैंकों में करीब दो माह से नए नोट नहीं आए हैं। केवल दो हजार और 100 रुपये के नोटों से काम चल रहा है। इससे बैंकों में दबाव बढ़ रहा है।


 
विज्ञापन

3 of 6
200 rupee note
आरबीआई ने बीते दिनों कहा था कि चूंकि 50 और 200 रुपये के नए नोट अभी एटीएम से वितरित नहीं हो पा रहे हैं, लिहाजा एटीएम से दो हजार के ज्यादा नोटों की निकासी हो रही है। दो हजार रुपये के नोटों की बढ़ती किल्लत को देखते हुए आरबीआई ने निर्देश दिए थे कि बैंकों से 50 और 200 रुपये के नए नोट वितरित किए जाएं। लेकिन बैंकों में करीब दो माह से नए नोट नहीं आए हैं।

4 of 6
bank holiday
बैंकों का कहना है कि इससे करेंसी की किल्लत बढ़ती जा रही है। पीएनबी के अधिकारी एस कुमार ने बताया कि लंबे समय से 50 और 200 रुपये के नोट नहीं आने की वजह से परेशानी पैदा हुई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
2000 rupees
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बैंक शाखा और एटीएम से मजबूरी में 2000 और 100 रुपये के नोट ही देने पड़ रहे हैं। इससे बड़े नोटों की भी किल्लत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
एसबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में काफी समय से 50 और 200 के नोट नहीं आए हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द नए नोट आने वाले हैं, जिसके बाद बैंकों को यह वितरित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें