आरबीआई ने नोटबंदी के दौरान जमा हुई रकम को लेकर फिर से नई जानकारी दी है। जिसके बाद से ही एसबीआई में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर चेस्ट से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर में करीब 18 हजार रुपये के नकली नोट जमा कराने का मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन
2 of 5
money
- फोटो : demo pic
आरबीआई कानपुर के दावा अनुभाग निर्गम के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर के दावा अनुभाग के प्रबंधक सत्यप्रकाश ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
3 of 5
SBI
पत्र भेजकर कहा गया है कि नोटबंदी के दौरान 2017 में भरतीय स्टेट बैंक की करेंसी चेस्ट से आरबीआई कानपुर के खजाने में धनराशि जमा कराई गई थी। इस राशि में हजार-हजार रुपये के 18 नोट नकली पाए गए।
4 of 5
RBI
नोटों को महाप्रबंधक, बैंक नोट प्रेस देवास, मध्य प्रदेश, महाप्रबंधक, करेंसी नोट प्रेस नासिक के साथ नोट मुद्रण प्रेस, प्रतिभूति, छपाई मुद्रणालय एवं फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेजकर जांच कराने पर नोटों के नकली होने का मामला उजागर हुआ।
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरबीआई कई बैंकों से जमा किए गए नकली नोटों को लेकर बैंकों को नोटिस भेज चुकी है।