यूआईडीएआई का कहना है कि, आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31मार्च से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर से दोबारा लिंक कराना जरूरी है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।