सुबह-सुबह युवक बाथरूम में नहाने के लिए घुसा। लेकिन वहां उसका इंतजार गुलदार कर रहा था। इसके बाद जो हुआ तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 7
leopard
रायपुर रोड अधोईवाला और सहस्त्रधारा रोड में पिछले तीन सप्ताह से वन विभाग को चकमा दे रहा गुलदार आखिरकार बुधवार को विभाग की नौ घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आ गया। लगभग चार वर्षीय नर गुलदार ने इससे पहले बैंक कालोनी में एक युवक को घायल कर दिया।
विज्ञापन
3 of 7
leopard
डीएफओ मसूरी कहकशा नसीम ने कहा कि गुलदार को मालसी डियर पार्क में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। रायपुर रोड और सहस्त्रधारा रोड के आस पास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनो से गुलदार दिखाई दे रहा था। बुधवार को सुबह छह बजे गुलदार ने स्टेट बैंक कालोनी अधोईवाला में 23 वर्षीय सुमित को घायल कर दिया। गुलदार बाथरूम में बैठा हुआ था। युवक सुबह उठकर जैसे ही बाथरूम में भीतर घुसा, वहां बैठा गुलदार उस पर झपट गया।
4 of 7
leopard
इससे युवक के दाहिने हाथ पर गुलदार का पंजा लगने से वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक को इलाज के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। रेंज अधिकारी सुभाष वर्मा ने कहा कि गुलदार के युवक को घायल किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में उसे ढूंढने के लिए संघन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
5 of 7
leopard
दोपहर दो बजे पता चला कि गुलदार रायपुर रोड स्थित मित्तल वैडिंग प्वाइंट में बने किचन के पीछे छिपा है। इस बीच राजाजी टाइगर रिजर्व की डा. अदिति भी मौके पर पहुंच गई। गुलदार को ट्रैंकुलाइज किया गया, लेकिन इसके बावजूद गुलदार वैडिंग प्वाइंट से अधोईवाला निवासी आलोक कुमार मौर्य की छत और फिर घर पीछे छिप गया।
विज्ञापन
6 of 7
leopard
जहां गुलदार को एक बार फिर ट्रैंकुलाइज किया गया। आखिरकार गुलदार पूरी तरह से बेहोश हो गया। वन विभाग की ओर से उसे पकड़कर मालसी डियर पार्क ले जाया गया। गुलदार को पड़ने के दौरान रायपुर रोड में लगभग एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को भीड़ को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
गुलदार को पहले डॉट किया गया, पकड़ने के दौरान वह विभाग के किसी कर्मचारी को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए उसे टॉप अप दिया गया, जिसे पकड़ने के बाद मालसी डियर पार्क में रखा गया है। -डा.अदिति, राजाजी टाइगर रिजर्व