जिले के करीब 438 दुकानदार ट्रांसपोर्ट नगर से राशन का उठान करते हैं। कई बार डीलरों को दो-तीन दिन तक राशन उठान के लिए आना पड़ता है। समय के अभाव के चलते डीलर बिना तोले ही राशन का उठान कर लेते हैं। जिसमें बाद में घटतौली की शिकायतें मिलती रहती है। लंबे समय से इस गोदाम में घटतौली, खराब राशन और समय से राशन नहीं मिलने जैसी शिकायतें मिलती रही हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं में सुधार और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने के उद्देश्य से रोस्टर प्रणाली से राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया है।