फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में हरे-भरे बुग्यालों ये घिरा ये खूबसूरत ट्रैक प्लास्टिक फ्री जोन घोषित, देखें मनमोहक तस्वीरें...

Mon, 22 Jun 2020 08:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
रुद्रनाथ ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने 18 किलोमीटर के रुद्रनाथ ट्रैक को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित कर दिया है। ट्रैक व बुग्यालों में प्लास्टिक फेंकने के साथ ही लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने, वन्य जीवों के वास स्थल से छेड़छाड़ करने, निर्धारित स्थलों के बजाय दूसरे स्थानों पर टेंट लगाने पर 5000 रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पंचकेदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ का मंदिर सुदूर बुग्यालों में स्थित है। सगर गांव से 18 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर यहां जाया जाता है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने रुद्रनाथ क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के साथ ही इस व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने की योजना तैयार की है। इसके लिए रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गांव में वन विभाग की चेक पोस्ट स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर रुद्रनाथ जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं का पंजीकरण होगा और सामान की जांच की जाएगी। प्लास्टिक व अन्य प्लास्टिक सामग्री का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। ट्रैक पर प्लास्टिक ले जाने के एवज में संबंधित श्रद्धालुओं से सौ रुपये लिए जाएंगे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लौटने पर प्लास्टिक की बोतलें व अन्य प्लास्टिक सामग्री चेक पोस्ट पर दिखाने के बाद लिए गए 100 रुपये लौटा दिए जाएंगे। यदि प्लास्टिक सामग्री नहीं दिखाई तो संबंधित के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत 5000 रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि रुद्रनाथ क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित कर दिया गया है। यह क्षेत्र केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण्य के अंतर्गत आता है। अभ्यारण्य की सीमाओं पर अवैध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रनाथ की यात्रा पर जाने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों का भी मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंजीकरण होगा। सगर गांव में वन विभाग की ओर से स्थापित की गई चेक पोस्ट पर पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अभी तक कोई भी व्यक्ति बिना रोक टोक के रुद्रनाथ मंदिर चला जाता था। अब रुद्रनाथ ट्रैक पर आने-जाने वालों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें