फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल बाद होली पर बनेगा शनि का दुर्लभ योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Thu, 01 Mar 2018 07:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
holi
आगामी एक मार्च की रात होलिका दहन होगा और अगले दिन यानी 2 मार्च 2018 को होली खेली जाएगी। इस साल होली में दिन शनि का दुर्लभ योग बन रहा है। यह संयोग 28 साल बाद बन रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
astrology - फोटो : amarujala
पंडित राजीव नौटियाल ने बताया कि इस बार की होली पर शनि धनु राशि में रहेगा। वहीं 28 वर्षों के बाद शनि देवगुरु बृहस्पति की राशि में है। इससे पहले यह 1990 में योग बना था। होली के साथ बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। आइए जानते हैं होली में आ रहा यह दुर्लभ संयोग आपके लिए कैसा रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
astrology - फोटो : amarujala
मेष- सोच में बड़े बदलाव आ सकते हैं। लक्ष्य पर ध्यान देने से लाभ होगा। चंद्र का गोचर पंचम रहेगा, जिससे आपके जीवन में खुशियों बढ़ेंगी। गणेशजी को मिश्री का भोग लगाएंगे तो शुभ होगा।
वृषभ- चतुर्थ चंद्र और मंगल की दृष्टि से आर्थिक लाभ का होने के योग बन रहे हैं। परिवार से खुशियों का आगमन होगा।  अचानक किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। दुर्गाजी के सामने घी का दीपक जलाएंगे तो शुभ होगा।

 

4 of 7
राशि
मिथुन- आपकी राशि का स्वामी बुध नवम और चंद्रमा तृतीय रहेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी। धन प्राप्ति का योग बनेगा। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। लक्ष्य साधने में सफलता मिलेगी। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएंगे तो शुभ होगा।
कर्क- आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। संबंधों का लाभ नहीं मिल पाएगा।  समय पहले से अच्छा रहेगा। स्वयं पर ध्यान देना होगा। हनुमानजी के सामने घी का दीपक और लाल फूल चढ़ाएंगे तो शुभ होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
राशिचक्र
कन्या- राशि स्वामी बुध है और मित्र राशि में होने से लाभ के आसार बन सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग भी है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के योग बन सकते हैं। शिव-पार्वती की पूजा करेंगे तो शुभ होगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
राशिचक्र
वृश्चिक- रंगपंचमी से भाग्य का साथ मिल सकता है। इसके बाद बाधाएं समाप्त होंगी और विरोधियों को पराजित करने में सफल हो सकते हैं। धन की आवक भी अच्छी बनेंगी और निराशा समाप्त होगी। गाय का हरा चारा खिलाएंगे तो शुभ होगा।

धनु- नवम चंद्र रहेगा और मित्र शनि का गोचर हो रहा है।आय भी बनी रहेगी। काम समय पर पूरे होंगे और सहयोग भी प्राप्त होगा। माह के बीच में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा। हनुमानजी को सिंदूर एवं तेल अर्पण करेंगे तो शुभ होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
zodiac sign - फोटो : getty images
कुंभ- सूर्य, बुध और शुक्र का गोचर है। साथ ही, चंद्रमा की दृष्टि भी रहेगी। इससे परेशानियां दूर होंगी। किसी मांगलिक कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है। आय भी अच्छी बनी रहेगी। शनिवार को पीपल के पास घी का दीपक जलाएंगे तो शुभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें