योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के सामने अपने बारे में बार-बार सोशल मीडिया में किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर अपने भाव सांझा किए।
विज्ञापन
2 of 6
उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आज कई लोग यह सोचते रहते हैं कि बाबा कब गिरेगा, बाबा कब मरेगा।
विज्ञापन
3 of 6
कहा कि पिछले दिनों कुछ लोगों के मुताबिक सड़क दुर्घटना में बाबा रामदेव परलोकवासी हो गए हैं, लेकिन आप सभी की दुआ से मैं इसी लोक में हूं।
4 of 6
उन्होंने कहा कि जब तक आप सभी की शुभकामना और मोदी जी जैसे शुभचिंतक हैं तब तक न तो यह देश गिरेगा और न ही बाबा गिरेगा।
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि पिछले दिनों कुछ अराजक तत्वों ने बाबा रामदेव की मौत की झूठी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया था।
लेकिन बाद में सामने आया कि वे तस्वीरें उनके पिछले दिनों हुए एक्सीडेंट और उनके बीमार होकर अस्पताल जाने के दौरान खींची गई तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया था।