फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का नहीं, बाबा रामदेव का था नोटबंदी का आइडिया

Tue, 14 Mar 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : pti
देश से कालाधन और भ्रष्टाचार पर चोट करने के लिए नोटबंदी का आइडिया योग गुरु रामदेव ने सुझाया था। खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को हरिद्वार में इसका खुलासा किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
जेटली ने यह भी कहा कि एक जुलाई से लागू होने जा रहा एकीकृत टैक्स और प्लॉस्टिक मनी का फॉर्मूला भी उन्हें बाबा ने दिया था। इस दौरान जेटली ने स्वामी रामदेव को अर्थशास्त्र का ज्ञाता भी बताया।      
 
विज्ञापन

3 of 7
noteban - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते आठ नवंबर को यकायक एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट बंद करने का ऐलान कर सबको चौंका दिया। इस फैसले से अर्थ जगत में भूचाल आ गया। करीब दो महीने तक लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनों में खड़े रहे।
 

4 of 7
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
बहरहाल, रविवार को हरिद्वार के औरंगाबाद में बाबा रामदेव के योग ग्राम पहुंचे केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया। जेटली ने चुटकी लेते हुए कि एक समय बाबा रामदेव को अर्थशास्त्र का शौक पैदा हो गया था। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले जब वे विपक्ष में थे, तब बाबा रामदेव ने उन्हें टीवी पत्रकार रजत शर्मा के घर मिलने बुलाया और आर्थिक मसलों पर काफी देर तक बातचीत की।
 
विज्ञापन

5 of 7
इसके बाद तय हुआ कि दोनों आर्थिक मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से बहस करेंगे। तब दिल्ली के एक ऑडिटोरियम में करीब एक हजार चार्टेड एकाउंटेंट को बुलाया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि चार्टेड एकाउंटेंट बारी बारी से सवाल करते रहे और बाबा रामदेव और वे उनके सवालों का जवाब देते रहे। इस कार्यक्रम के मूल में बाबा रामदेव की तरफ से तीन ऐसी बाते निकलकर सामने आई, जिन पर कभी गौर नहीं किया गया था। पहली एक हजार और पांच सौ रुपये के बड़े नोट बंद करना।
      
विज्ञापन

6 of 7
tax evasion
दूसरी सभी तरह के टैक्स खत्म कर केवल एक टैक्स लगाना। जिससे टैक्स की चोरी न हो और किसी को टैक्स देना भारी भी न पड़े। तीसरी बात प्लास्टिक करेंसी के तौर पर सामने आई। अरुण जेटली ने कार्यक्रम में मौजूद बाबा रामदेव के गुरु आचार्य बलदेव से पूछा कि उन्होंने बाबा को ऐसी कौन सी शिक्षा दी है कि वह योग से लेकर राजनीति और अर्थशास्त्र, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर बराबर पकड़ रखते हैं। जेटली के सवाल पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
d
बाबा रामदेव की पतंजलि फूड पार्क पहुंचे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली दिल्ली लौटते समय चॉपर में चढ़ते समय फिसलकर गिर गए। बेहोश होने पर उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फु ल गए। पतंजलि के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। होश में आने के बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया गया। आचार्य बालकृष्ण ने जेटली की तबियत सामान्य होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें