फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि के स्थापना दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, देशवासियों देने वाले हैं यह सौगात

Mon, 08 Jan 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
patanjali
पतंजलि योगपीठ के 23वें स्थापना दिवस समारोह में बाबा रामदेव ने बड़ा ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने देश को यह सौगात देने की बात कही।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
patanjali
उन्होंने कहा कि पतंजलि ने देश में योग और आयुर्वेद को नया स्वरूप देकर इसे विश्व पटल पर पुन: स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। देश की सूरत बदलने के लिए पतंजलि आने वाले वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये चैरिटी पर खर्च करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
patanjali
बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का अर्थ भरोसा है। हमने लोगों के भरोसे के साथ विज्ञान और पुरातन संस्कृति को जोड़ा है। दुनिया का सबसे बड़ा फूड पार्क, पतंजलि योगपीठ ने स्थापित किया है। यही वजह है कि पतंजलि को एफएमसीजी वर्ग की 11000 कंपनियों में ‘इंडियाज मोस्ट ट्रस्टेड एफएमसीजी ब्रांड’ से नवाजा गया है।

4 of 8
बाबा रामदेव - फोटो : ANI
पतंजलि स्वदेशी आंदोलन के विषय में बाबा ने कहा कि 15 अगस्त को हमने सवा करोड़ लोगों को पूर्ण स्वदेशी का संकल्प दिलाया था। आगे अब लगभग पांच करोड़ लोगों को संकल्प दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि पतंजलि 11 हजार करोड़ की चैरिटी कर चुका है। भविष्य में उसने एक लाख करोड़ की चैरिटी करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

5 of 8
baba ramdev
पतंजलि, गुरुकुलम और आचार्यकुलम के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी देश को स्वतंत्र बना रहे हैं। 10-15 वर्षों में पतंजलि नालंदा व तक्षशिला से भी बड़ा शिक्षा केंद्र बनेगा। वर्ष 2018 के मध्य तक लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के लिए विद्या संकुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह स्थापना दिवस सबके लिए प्रेरणा दिवस बन सकता है। हमें बनी बनाई लकीरों की बजाय नई राहें खोजनी चाहिए। वाह्य परिस्थितियों, विकारों से विचलित हुए बिना अपनी शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए सफलता के शिखर पर चढ़ते जाना है। कहा कि पतंजलि के माध्यम से देश के कई राज्यों में वृहद् स्तर पर कार्य किया जा रहा है। पड़ोसी देश भूटान और म्यांमार में भी योगपीठ का परचम लहराया है।
विज्ञापन

7 of 8
patanjali
कवि हरिओम पंवार ने कहा कि पतंजलि व्यापार नहीं भारत माता का प्यार है। उन्होंने देश के सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के मुख्य महाप्रबंधक ललित मोहन ने किया।
विज्ञापन

8 of 8
baba ramdev
कार्यक्रम में नार्थ-ईस्ट के विधायक पद्म हजारिका, फिल्म निदेशक तरुण राठी, आचार्यकुलम के निदेशक एलआर सैनी, पतंजलि आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डा. डीएन शर्मा, मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी डा. सुमन, मुख्य केंद्रीय प्रभारी डा. जयदीप आर्य और प्रतिकुलपति कुलवंत वाचस्पति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें