रमजान के दूसरे दिन पहले जुमा की नमाज देहरादून की हर मस्जिद में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मस्जिदों के बाहर और छतों पर भी नमाजी नमाज पढ़ते नजर आए। कई मस्जिदों में ज्यादा नमाजियों के आने पर इंतजामिया कमेटियों को टेंट की भी व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
पहले जुमे पर अल्लाह की बारगाह में हजारों ने किया सजदा, तस्वीरें...
2 of 6
ramadan juma namaz photos
वैसे तो जुमा की बड़ी फजीलत है और आम दिनों में भी नमाजियों की तादाद काफी रहती है। लेकिन रमजान महीने के जुमा में आम जुमा की अपेक्षा बहुत बड़ी तादाद में नमाज पढ़ने के लिए लोग आते है, इसी कारण हर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए अलग से व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
पहले जुमे पर अल्लाह की बारगाह में हजारों ने किया सजदा, तस्वीरें...
3 of 6
ramadan juma namaz photos
जुमा की अजान से पहले ही रोजेदार अपने काम-काज छोड़कर बेहतरीन लिबास पहन खुशबू लगा मस्जिदों में पहुंच गए। अजान के बाद सुन्नतें अदा की। इस दौरान पेश इमाम व आलिमों ने रमजान की अहमियत, सवाब तथा दीनी बातों पर तकरीर की।
पहले जुमे पर अल्लाह की बारगाह में हजारों ने किया सजदा, तस्वीरें...
4 of 6
ramadan juma namaz photos
कहा कि जो इंसान जान बूझकर रोजा छोड़ता है, जिंदगी भर भी अगर वह रोजा रखे तो उसके नुकसान की भरपाई नहीं होगी।
विज्ञापन
पहले जुमे पर अल्लाह की बारगाह में हजारों ने किया सजदा, तस्वीरें...
5 of 6
ramadan juma namaz photos
बताया कि नमाज, जकात और हज का सवाब तो सबको मालूम है, लेकिन रोजे का सवाब केवल अल्लाह ही जानते है। खुतबा होने के बाद जमाअत के साथ जुमा की नमाज अदा की गई।
पहले जुमे पर अल्लाह की बारगाह में हजारों ने किया सजदा, तस्वीरें...
6 of 6
ramadan juma namaz photos
शहर की जामा मस्जिद पलटन बाजार में शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी, मुस्लिम कालोनी पार्क वाली मस्जिद में मुफ्ती सलीम अहमद, धामावाला में मुफ्ती हुजैफा, ईसी रोड पर कारी एहसान, सना मस्जिद आजाद कालोनी में मुफ्ती वासिल, माजरा मस्जिद में मौलाना शौकीन, मदरसे वाली मस्जिद क्लेमेंटटाउन में मौलाना अल्ताफ, लाइब्रेरी वाली मस्जिद मेहूंवाला में मौलाना रिसालुद्दीन हक्कानी ने नमाज पढ़ाई।