फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजानः एक खजूर और दो घूंट पानी पीकर रब को किया याद

Mon, 29 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ramadan
रमजानुल मुबारक का रविवार को पहला रोजा रहा। रोजेदारों ने दिन भर धूप की सख्ती बर्दाश्त की, लेकिन शाम को इफ्तार के वक्त तेज हवाओं और घने बादलों की आमद ने मौसम सुहाना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
रमजान - फोटो : amarujala
लोगों ने एक खजूर खाया, दो घूंट पानी पिया और अपने रब का शुक्रिया अदा करके रोजा खोला। रोजेदारों ने दिन का ज्यादातर हिस्सा इबादत में गुजारा। 
विज्ञापन

3 of 6
ramadan
रमजान के पहले रोजे पर लोगों में उत्साह रहा। मुसलिम बहुल क्षेत्रों में बड़े और बच्चे सफेद टोपियों में नजर आए। इन इलाकों में चहल-पहल रही।

4 of 6
रमजान
बाजारों में सहरी, इफ्तार के लिए खरीदारी हुई। मसजिदें नमाजियों से भर गईं। घरों में महिलाओं ने ज्यादातर वक्त कुरान पाक की तिलावत में गुजारा। शाम को रोजा खोलने के बाद लोगों ने रात को इशां की नमाज अदा की।
विज्ञापन

5 of 6
ramadan
इसके बाद तरावीह का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने मसजिदों में तरावीह की नमाज अदा की। कुछ स्थानों पर टेंट आदि लगाकर तरावीह की नमाज अदा करने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रमजान
लोगों ने पहले रोजे के इफ्तार की तैयारियां दोपहर से ही शुरू कर दी थीं। शाम को इफ्तार का दस्तरख्वान  फलों और लजीज व्यंजनों से सजाया गया। शाम 7:14 बजे लोगों ने खजूर, ठंडे पानी, शरबत से रोजा इफ्तार किया। घरों के अलावा मस्जिदों में सामूहिक रूप से इफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें