फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर भूमि पूजन : उत्तराखंड के सभी मंदिरों की मिट्टी और हरकी पैड़ी के जल का हुआ पूजन, अयोध्या होगा रवाना

Mon, 27 Jul 2020 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
आगामी पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन है। जिसके लिए उत्तराखंड के सभी मंदिरों की मिट्टी और हरकी पैड़ी का गंगा जल अयोध्या भेजा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
इसी क्रम में आज हरिद्वार में हरकी पैड़ी के गंगा जल और मंदिरों की मिट्टी की पूजा की गई। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व हरिद्वार का संत समाज मौजूद रहा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि आगामी दो अगस्त को मिट्टी और गंगाजल हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
तब तक इसे राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज के आश्रम में रखा जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा और जिलाध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हिंदुओं की आस्था से जुड़े श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करेंगे। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्री राम मंदिर के पूजन में गंगा का पवित्र जल और गंगा की रेत्ती भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ धाम से अयोध्या के लिए पवित्र जल और मिट्टी ले जाई गई। विहिप और बीजेपी कार्यकर्ता पवित्र जल और मिट्टी ले गए। केदारनाथ धाम से भी मिट्टी लाई जा रही है। जिसे मंगलवार को विहिप कार्यकर्ता हरिद्वार ले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें