फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: दिनभर धूमधाम से मनाया गया त्योहार, यहां भाइयों के लिए राखी लेकर जेल पहुंची बहनें, तस्वीरें

Thu, 31 Aug 2023 04:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन 2023 - फोटो : amar ujala
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार इस बार दो दिन मनाया गया। 30 अगस्त को भद्रा नक्षत्र रात 9:02 बजे खत्म हुई, लेकिन  लोकाचार की वजह से रात में बहुत कम लोगों ने ही राखी का त्योहार मनाया। आज 31 अगस्त को धूमधाम से त्योहार मनाया गया। 

मुख्य रूप से रक्षाबंधन का त्योहार आज 31 अगस्त को मनाया गया। हालांकि 31 अगस्त को सुबह 7:06 बजे तक उदय तिथि रही, लेकिन 31 अगस्त को उदय तिथि के चलते पूरा दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध पाई।

हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। हर साल इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन को उपहार देते हुए हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन का पर्व मनाते भाई-बहन - फोटो : amar ujala
वहीं, रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह रहा। दिनभर बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन का त्योहार मनाते बच्चे। - फोटो : amar ujala
बहनों ने भाइयों के लिए जमकर राखियों की खरीदारी की। वहीं, भाई भी बहनों के लिए उपहार खरीदकर दिए।

4 of 7
रक्षाबंधन 2023 - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड सरकार द्वारा 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते बहनों के लिए मुफ्त बस सेवा भी की गई थी। जिसका बहनों ने फायदा उठाया।
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए स्टेशन पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
त्योहार के चलते घर जाने वालों की रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन

6 of 7
भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जेल में पहुंचीं। 

ये भी पढ़ें...Tehri News: घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हल्द्वानी जेल में राखी बंधवाते कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत। - फोटो : amar ujala
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी हल्द्वानी जेल में जाकर महिलाओं से राखी बंधवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें