रक्षाबंधन पर सजे बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्रा न होने से बहनें कभी भी राखी बांध सकती हैं। करीब चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा।