फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन 2018: बहनें इस समय भूलकर भी न बांधे भाई को राखी, लग रहा अशुभ काल

Sun, 26 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rakshabandhan
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। वहीं इस बार भद्राकाल न होने से बहनें किसी भी समय भाई को राखी बांध सकेंगी, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस समय बहनें भाई को राखी बांधने से बचें तो शुभ होगा।
विज्ञापन

2 of 5
राखी
पंडित संतराम के अनुसार, 26 अगस्त को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक राहुकाल लग रहा है। यह अशुभ काल माना जाता है। इसलिए इस समय बहनें राखी न बांधे। इस अवधि के अलावा किसी भी समय राखी बांधना शुभ रहेगा। राहुकाल में राखी बांधने से राहु की अनिष्ट छाया बन सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
rakhi - फोटो : rakhi
इस साल रक्षा बंधन पर पूर्णिमा तिथि शनिवार की शाम 3 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर रविवार शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। 25 अगस्त को पूर्णिमा तिथि शुरू होने के बाद भी राखी का त्योहार 26 अगस्त को इसलिए मनाया जाएगा क्योंकि 26 अगस्त को सूर्योदय काल में पूर्णिमा तिथि होने से इसदिन भी पूर्णिमा तिथि मान्य होगी। वहीं, शनिवार को पूर्णिमा तिथि के साथ भद्रा भी लग जाएगी। शनिवार को चतुदर्शी तिथि में सूर्योदय की वजह से शनिवार को यह त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

4 of 5
rakhi - फोटो : rakhi
वहीं इस बार चार साल बाद राखी के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भद्राकाल को अशुभ माना समय माना जाता है। इस दौरान राखी बांधने या पावन कार्य करने का शुभ फल नहीं मिलता है, ऐसा शास्त्रों में लिखा है। भद्रा दिन की शुरुआत में ही समाप्त होने से पूरे दिन शुभ योग बना रहेगा। ऐसे में भाई पूरे दिन राखी का त्योहार मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi - फोटो : rakhi
रक्षाबंधन के दिन थाली सजाकर भाई की आरती उतारनी चाहिए। साथ ही 'येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल' मंत्र का उच्चारण भी करना चाहिए। वहीं इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष शुभ फलदायी है। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना धन और समृद्धिदायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें