फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन आज, जानिए रक्षाबंधन का सही शुभ मुहूर्त है कब से कब तक...

Mon, 07 Aug 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
raksha bandhan - फोटो : paras negi/ amarujala dehradun
रक्षाबंधन आज है। वहीं रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। आइए जानते हैं बहनों द्वारा भाईयों को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है। रक्षाबंधन पर बहनें भाईयों के हाथों में राखी बांध उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं और भाई बहनों को आकर्षक  उपहार देते हैं। रक्षाबंधन के लिए बहनों ने खास तैयारियां की हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Rakshabandhan
ज्योतिषों के अनुसार भद्रा की वजह से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 जे से 1:52 बजे तक रहेगा। भद्रा काल छह अगस्त को रात 10:30 बजे से शुरू होगा जो कि सात अगस्त अपराह्न 11:05 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा छह अगस्त की रात 10:30 बजे सात अगस्त 11:40 बजे रहेगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
rakshabandhan
आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार रक्षाबंधन सुबह 11:05 बजे के पश्चात और 1:52 बजे मनाना शुभ रहेगा। ज्योषिाचार्य गौरव आर्य ने बताया कि सोमवार को 11 बजकर 5 मिनट पर भद्रा समाप्त होगी। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त अपराह्न 11:05 से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र पर हो रहा है। इससे मकर राशि और श्रवण नक्षत्र को अधिक कष्ट योग है। 

 

4 of 7
rakshabandhan
बहनों ने रविवार को राखी के अलावा आकर्षक गिफ्ट पैक भी खरीदे। बाजार रविवार देर शाम तक गुलजार रहे। पलटन बाजार, धर्मपुर, झंडा बाजार, राजपुर रोड, बल्लूपुर चौक, कांवली आदि क्षेत्रों में ब्यूटी पार्लर और अन्य दुकानों में मेहंदी लगवाने के लिए युवतियों की कतारें लगी रहीं। धर्मपुर निवासी रोशनी ने बताया कि उन्होंने अपने भाई से ही मेहंदी लगवाई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
rakshabandhan
जीएमएस रोड निवासी साधना ने बताया कि भाई ने शगुन ने तौर पर पहले ही मेहंदी भिजवा दी थी जो खुद ही लगा ली। बंजारावाला निवासी सोनी ने बताया कि  सगा भाई नहीं है, लेकिन रिश्ते के भाई के लिए सिर्फ राखी और गिफ्ट पैक तैयार कराया है। गिफ्ट पैक में राखी, परफ्यूम, स्क्रॉल्स आदि उपहार हैं। वहीं भाईयों ने भी बहनों के लिए ज्वैलरी, चॉकलेट आदि उपहारों की खरीदारी की।

 
विज्ञापन

6 of 7
rakshabandhan - फोटो : AmarUjala
रक्षाबंधन को चंद्रग्रहण भी है। इसका सूतक दोपहर 1:52 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण रात 10:52  से 12.48 बजे तक रहेगा। डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार दोपहर 1:52 बजे से मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। जो कि ग्रहण की समाप्ति तक बंद रहेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
ग्रहण का राशियों पर असर 
मेष- शरीर कष्ट, तनाव
वृष- मन परेशान, बंधु से विरोध
मिथुन- लाभ एवं उन्नति
कर्क- गृहस्थ में तनाव, क्लेश
सिंह- धन का व्यय, संघर्ष
कन्या- शत्रु भय, चिंता 
तुला- कार्य लाभ, वाहन लाभ
वृश्चिक- सफलता, संतान सुख
धनु- बनते कार्यों में बाधाएं
मकर- शारीरिक कष्ट, उलझनें
कुंभ- खर्च में वृद्धि, धनहानि
मीन- उन्नति, श्रेष्ठ जनों से लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें