भाई और बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार रक्षाबंधन के लिए उत्तराखंड में भी बहनों ने जमकर तैयारी कर रखी है। कई दिनों से बहनें इस शुभ दिन के लिए तैयारियां कर रही थीं। यही राखी बांधनी है भैया को। शायद ऐसा ही सोच रही है यह बच्ची। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बाजारों में खूब रौनक रही। राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर बाद का बताया गया है।