सुपर स्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म ‘दरबार’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज होने से पूर्व फिल्म की कामयाबी के लिए वह अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती और भगवान श्री बदरीनाथ का आशीर्वाद लेने आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत सोमवार को बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने शीशमझाड़ी स्थित अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में अपनी बेटी ऐश्वर्या धनुष के साथ यहां स्थित मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को उन्होंने गुरु के कक्ष में कुछ देर ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने गुरु के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। रजनीकांत रविवार देर रात यहां पहुंचे थे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होते वक्त मंदिर के पुजारी और आश्रम के सेवकों ने तिलक लगाकर उन्हें विदा किया। सुपर स्टार रजनीकांत ने इस मौके पर जीवन में गुरु के महत्व को सर्वोपरि करार दिया। कहा कि गुरु के आशीर्वाद से ही मनुष्य का जीवन सफल होता है।
बता दें कि रजनीकांत अपने गुरु स्वामी दयानंद के आश्रम आते रहते हैं। बीते वर्ष आठ मार्च और फिर पहली अगस्त को भी वे यहां आए थे। अपनी सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' की शूटिंग पूरी करने के बाद रजनीकांत गुरु के आश्रम आए थे।